तय सीमा में रख गए गर्डर, जाल बिछाने का काम शुरू
Unnao News - कानपुर-लखनऊ हाइवे पर आजाद मार्ग चौराहा के निकट बन रहे अंडरपास पर सभी 20 गर्डर रख दिए गए हैं। पुल के निर्माण में तेजी लाई जा रही है, और अब सरिया का जाल बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि...

अचलगंज, संवाददाता।कानपुर- लखनऊ हाइवे के आजाद मार्ग चौराहा निकट बन रहे अंडरपास पर बुधवार की भोर पहर तक दूसरी लेन पर सभी दस गर्डर रख गए है। इसकाम के बाद पुल के दोनों साइड के बीस गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है। अफसर कहते है अब ब्रिज पर गर्डर के बाद छत ढालने के लिए सरिया का जाल बिछाने काम में तेजी लाई जाएगी। कोशिस है, की जल्द काम पूरा कर लिया जाये। कानपुर लखनऊ राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है। दोनों ओर के सभी 20 गर्डर रख जाने से पुल का निर्माण कर कर रही कंपनी ने राहत की सांस ली है। बुधवार रात शेष बचे दो गर्डर रखने का काम डेढ़ बजे रात से शुरू हुआ था। जो भोर पहर तक चला और काम पूरा कर लिया गया। इस दौरान डेढ़ घंटे के लिए हाइवे पर आवागमन रुक रुक कर चलता रहा। गर्डर रखने के बाद सुबह आठ बजे दोनों लेन से यातायात बराबर चालू हो पाया। गौर करे कि अंडरपास बनाने के लिए पीएनसी ने 20 नवंबर से काम शुरू किया था, जिसको पूर्ण करने के लिए बीस दिन का समय दिया गया था। पीएनसी ने समय सीमा के अंदर 10 दिसंबर तक सभी गर्डर रख कर काम पूरा कर लिया। इसके बाद आसार लगाए जा रहे है, की हाइवे पर जाम से निजात मिल जाएगी। पीएनसी अधिकारी अनिरुद्ध राय ने बताया कि सभी 20 गार्डर रखे जा चुके है, अब गर्डर के ऊपर सरिया बिछाने का काम चल रहा है। जल्द इस काम को पूरा करने के लिए तेजी दिखाई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।