दस गर्डर रखें गए, अब दूसरी लेन पर शुरू होगा काम
Unnao News - दस गर्डर रखें गए, अब दूसरी लेन पर काम शुरू होगा-दस गर्डर रखें गए, अब दूसरी लेन पर काम शुरू होगा-दस गर्डर रखें गए, अब दूसरी लेन पर काम शुरू होगा-

अचलगंज। कानपुर लखनऊ हाइवे से निकल रहे एक्सप्रेस का निर्माणाधीन अंडरपास पर एक लेन पर गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है, अब दूसरी लेन पर गर्डर रखने का काम शुरू होगा। पहली लेन पर दस गर्डर रखने में 12 दिनों का समय लगा है। गौरतलब है, कि कानपुर- लखनऊ लेन पर 25 नवंबर को पहला गर्डर रखकर काम शुरू हुआ था। जिसके बाद लगभग रोज एक गर्डर रखा जा रहा था। एक लेन में दस गार्डर रखे जाने हैं। रात डेढ़ बजे गर्डर रखने के दौरान कुछ समय के लिए आवागमन बंद कर दिया जाता है। गर्डर रखने के बाद सुबह आठ बजे दोनों लेन से यातायात चालू कर दिया गया।अंडरपास बनाने के लिए प्रशासन ने पीएनसी को 20 नवंबर से बीस दिन का समय दिया था। 24 से काम शुरू हुआ और 12 दिन में एक लेन पर गर्डर रखे गए। दस दिन दूसरी ओर इसके लिए यातायात को वनवे करने का निर्णय लिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।