दिल्ली में युवक की मौत, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
Unnao News - नयाखेड़ा गांव के सुभाष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता राम आसरे ने हत्या की आशंका जताई है। सुभाष दिल्ली में नौकरी करता था और उसकी पत्नी प्रिया के साथ अनबन चल रही थी। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम...

अचलगंज। थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव के रहने वाले राम आसरे का बेटा सुभाष दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। संदिग्ध हालत में बेटे की मौत की सूचना पर पिता अन्य परिजनों को लेकर दिल्ली पहुंचा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात शव लेकर परिजन गांव आए। रविवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार खेत में कर दिया गया। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। नयाखेड़ा गांव के रहने वाले सुभाष कई सालों से दिल्ली के मोहम्मदपुर आदर्श बस्ती में अपनी पत्नी प्रिया उर्फ आरती के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
पिता राम आसरे ने बताया कि वर्तमान में पत्नी उसके साथ नहीं थी। वह पति से लड़कर अपने मायके उन्नाव चली आई थी। पिता के अनुसार शुक्रवार को सुभाष की मौत की सूचना ससुराल से मिली थी। जिसपर परिवार के लोगों के साथ दिल्ली पहुंचे। जहां शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन देर रात शव को लेकर गांव आए। जहां पत्नी सहित अन्य परिजन रो रो कर बेहाल होते रहे। रविवार को परिजनों ने गांव के ही खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक सुभाष दो भाइयों में छोटा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। पति पत्नी में अनबन चल रही है। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने अभी तक कहीं रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।