Tree Falls on Road in Safipur Injures Elderly Woman and Disrupts Power Supply पेड़ गिरने से मची अफरातफरी, वृद्धा जख्मी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTree Falls on Road in Safipur Injures Elderly Woman and Disrupts Power Supply

पेड़ गिरने से मची अफरातफरी, वृद्धा जख्मी

Unnao News - सफीपुर में रविवार शाम एक चिल्वल का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में आने से एक वृद्धा घायल हो गई और बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई। पुलिस और नगर पंचायत की मदद से दो घंटे बाद मार्ग को खोला जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावMon, 2 June 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
पेड़ गिरने से मची अफरातफरी, वृद्धा जख्मी

सफीपुर। कस्बा मुख्यमार्ग स्थित तहसील के पास रविवार शाम चिल्वल का पेड़ सड़क पर गिरने से अफरा तफरी मच गई। पेड़ गिरने की आवाज सुन सड़क से गुजर रहे वाहन सवार भाग खड़े हुए और अपने को सुरक्षित किया। पेड़ की चपेट में आने से वृद्धा जख्मी हो गई। बिजली पोल टूटने से सैकड़ों घरों की आपूर्ति ठप हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस और नगर पंचायत के प्रयासों के बाद दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। कस्बा स्थित तहसील कैम्पस के सामने पुराना चिल्वल का पेड़ रविवार शाम हवा के झोंके के साथ धराशाही हो गया।

भारी भरकम पेड़ मुख्यमार्ग पर जा गिरा। पेड़ गिरने की आवाज और नागरिकों के शोर मचाने पर मार्ग से गुजर रहे वाहन सवार भाग कर किसी तरह जान बचाई। वही कई वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। सड़क किनारे सवारियों का इंतजार कर रहे दो ई रिक्शा चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। उधर, कस्बा के बबर अलीखेड़ा मोहल्ला की रहने वाली वृद्धा रध्धो घायल हो गई। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वही पेड़ की चपेट में आने से बिजली खंभे व लाइन टूटने से तहसील, अस्प्ताल एवं करीब एक सैकड़ा घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। सड़क के बीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मुख्यालय जाने के लिए एम्बुलेंसों को करीब दस किलोमीटर चक्कर लगाकर जाना पड़ा। सूचना पर थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई मौके पर पहुंच कर कर्मियों और नागरिकों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से पेड़ का मलवा हटाकर मार्ग का आवागमन चालू करवाया। पेड़ गिरने से किसी के हताहत न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। बता दें कि अक्सर तहसील के समीप जाम की स्थित बनी रहती है, लेकिन रविवार का अवकाश होने से जाम की स्थिति नही बन सकी थी। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।