UP Azamgarh Woman Murdered 6 yo daughter Strangled 3 year old son Attempted Suicide fight with husband मां बनी हैवान! 6 साल की बेटी की पीटकर हत्या, 3 साल के बेटे का दबाया गला और फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Azamgarh Woman Murdered 6 yo daughter Strangled 3 year old son Attempted Suicide fight with husband

मां बनी हैवान! 6 साल की बेटी की पीटकर हत्या, 3 साल के बेटे का दबाया गला और फिर...

आजमगढ़ में सोमवार की रात पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी छह वर्षीय बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। उसने तीन साल के बेटे का भी गला दबाकर जान लेने की कोशिश की और खुद को फांसी लगाने की कोशिश भी की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, आजमगढ़Wed, 11 June 2025 09:43 AM
share Share
Follow Us on
मां बनी हैवान! 6 साल की बेटी की पीटकर हत्या, 3 साल के बेटे का दबाया गला और फिर...

यूपी में आजमगढ़ के मेंहनगर में गौरा गांव में सोमवार की रात पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी छह वर्षीय बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। उसने तीन साल के बेटे का भी गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया। मेंहनगर थाना क्षेत्र निवासी सुनील यादव लखनऊ में कार चलाते हैं। बीस दिन पूर्व वे भाई मनीष की शादी में घर आए थे।

सोमवार की शाम सुनील की पत्नी सरोज किसी बात को लेकर अपने दोनों बच्चों को पीटने लगी। सुनील ने बीचबचाव करते हुए पीटने से मना किया तो नाराज होकर सरोज अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसने अपनी छह वर्षीय बेटी शानवी उर्फ किट्ट की गला दबाने के साथ जमकर पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं उसने तीन साल के बेटे कार्तिक उर्फ विक्की का भी गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:15 पर कार्रवाई के बाद अब 21 इंजीनियरों के तबादले, आयुक्त की सख्ती से मची खलबली

साथ ही महिला ने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया। जानकारी होते ही घरवाले ने महिला को फंदे से उतारा और दोनों बच्चों के साथ ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शानवी को मृत घोषित कर दिया। कार्तिक और सरोज को भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मां को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खर्च के लिए दंपति में होता था विवाद

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार की रात पारिवारिक कलह में मां ने बेटी की गला दबाने के साथ ही पीटकर हत्या कर दी। उसका पति के साथ पारिवारिक खर्च को लेकर अक्सर विवाद होता था। दो बच्चों की परवरिश में खर्च बढ़ गया था। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सुनील यादव लखनऊ में कार चलाते थे। उसकी कमाई से परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। घरेलू खर्च को लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

सुनील यादव के भाई मनीष यादव की बीस दिन पहले शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सुनील घर आए थे। सोमवार की शाम सुनील अपनी बुआ को छोड़ने के लिए उनके घर मऊ गए थे। देर शाम को वह घर लौटे। इस दौरान बाहर खेलने गए बच्चे भी आ गए। बच्चों के काफी देर से घर लौटने से नाराज सुनील की पत्नी सरोज ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। वह बेटी शानवी और बेटे कार्तिक को बेरहमी से पीटने लगी। यह देख सुनील ने बचाव किया और पत्नी को मना किया। जिसे लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया।

किसी तरह से मामला शांत हुआ। इसके बाद सरोज आवेश में आकर बच्चों को लेकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद घर में बेटी शानवी की गला दबाने के साथ फिर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे कार्तिक का भी गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |