UP Meerut Man Killed Girlfriend After Rape threw dead body in Abandoned Building लव, सेक्स और धोखा! प्रेमी ने रेप के बाद किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, खंडहर में फेंकी लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Meerut Man Killed Girlfriend After Rape threw dead body in Abandoned Building

लव, सेक्स और धोखा! प्रेमी ने रेप के बाद किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, खंडहर में फेंकी लाश

यूपी के मेरठ में सदर बाजार सैन्य क्षेत्र के के खंडहर में महिला से रेप और हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कत्ल का आरोपी महिला का प्रेमी रिक्शा चालक है। पुलिस ने मृतका की पहचान मोनी निवासी खतौली के रूप में की है।

Srishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठFri, 13 June 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
लव, सेक्स और धोखा! प्रेमी ने रेप के बाद किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, खंडहर में फेंकी लाश

यूपी के मेरठ में सदर बाजार सैन्य क्षेत्र के के खंडहर में महिला से रेप और हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कत्ल का आरोपी महिला का प्रेमी रिक्शा चालक है। पुलिस ने मृतका की पहचान मोनी निवासी खतौली के रूप में की है। महिला प्रेमी के साथ घंटाघर पर रहती थी। वह देह व्यापार करने लगी थी, जिसे लेकर प्रेमी नाराज था। इसी खुन्नस में सात जून को मोनी को खंडहर में ले गया और रेप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आला ए कत्ल बरामद किया है। गांधीबाग के पास खंडहर में नौ जून की सुबह महिला की लाश मिली थी। गला दबाकर हत्या करने और चाकू या पंच से चेहरे पर वार की पुष्टि की गई थी।

फोरेंसिक टीम की जांच में खुलासा हुआ महिला की हत्या सात जून के आसपास की गई थी। एसपी सिटी और सीओ कैंट के नेतृत्व में पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया। एक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध रिक्शा चालक दिखाई दिया था, जिसे पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। खुलासा हुआ जिस महिला का कत्ल हुआ, उसका नाम मोनी था और वह खतौली निवासी थी। मोनी का प्रेम प्रसंग मेरठ के घंटाघर निवासी रिक्शा चालक से था और वह घंटाघर स्थित मकान में रहती थी। खुलासा किया मोनी देह व्यापार करने लगी थी, जिसका विरोध भी किया।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में इंडियन ऑयल के टैंकरों में लगी भीषण आग, क्षेत्र में अफरातफरी

हत्यारोपी ने बताया कि इसे लेकर सात जून को मोनी को रिक्शा में लेकर खंडहर पहुंचा और यहां मोनी के साथ रेप किया। मोनी के सिर-चेहरे पर पंच से वार किए। गला दबाकर मोनी को मार डाला और फरार हो गया। पुलिस ने आला ए कत्ल बरामद कर लिया है। सदर बाजार थाने में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेप, हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शुक्रवार को बड़ा खुलासा करेगी और हत्यारोपी की गिरफ्तारी दिखाएगी।

तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया पोस्टमार्टम, रेप की पुष्टि

मोनी का गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी कराई गई। पुष्टि की गई है महिला से रेप किया गया और गला दबाकर मारा। हालांकि रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों के पास नहीं पहुंची है। एसएसपी मेरठ, डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि खंडहर में जिस महिला की हत्या की गई, उसकी पहचान मोनी निवासी खतौली के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |