up weather update people will experience heat like may in march temperature can reach 40 degrees UP Weather Update: यूपी में मार्च में पड़ेगी मई जैसी गर्मी, टूट सकता है तीन साल का रिकॉर्ड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsup weather update people will experience heat like may in march temperature can reach 40 degrees

UP Weather Update: यूपी में मार्च में पड़ेगी मई जैसी गर्मी, टूट सकता है तीन साल का रिकॉर्ड

  • मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। जो पश्चिमी विक्षोभ आए वह प्रभावी साबित नहीं हुए। आखिरी विक्षोभ से बर्फबारी और बारिश बुधवार देर रात या गुरुवार को बंद हो जाएगी। इसके बाद 20 फरवरी तक ही सर्द हवाएं चलेंगी।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, हिन्‍दुस्‍तान, कानपुर/ वाराणसीThu, 13 Feb 2025 09:46 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather Update: यूपी में मार्च में पड़ेगी मई जैसी गर्मी, टूट सकता है तीन साल का रिकॉर्ड

UP Weather Update: इस बार वसंत के दिन भी तपेंगे और गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा। दशकों बाद नवंबर, दिसंबर और जनवरी की तरह फरवरी में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। 20 फरवरी के बाद से तापमान में वृद्धि संभव है। बुधवार को कानपुर में दिन का पारा 28.2 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से अधिक हैं।

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। जो पश्चिमी विक्षोभ आए वह प्रभावी साबित नहीं हुए। आखिरी विक्षोभ से बर्फबारी और बारिश बुधवार देर रात या गुरुवार को बंद हो जाएगी। इसके बाद से सर्द हवाएं 20 फरवरी तक ही चलेंगी। इस बार पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के अनुसार फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में तापमान तेजी से बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:डेयरी मालिक को एनकाउंटर का डर दिखाकर ऐंठ लिए डेढ़ लाख, पुलिस बनकर आए 6 लोग

प्रदेश में सबसे गर्म रही काशी

फरवरी के दूसरे ही हफ्ते में सूरज तेवर दिखाने लगा है। तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक पहुंच गया है। धूप की तासीर अब तीखी हो चली है। दोपहर के वक्त गला सूखने लगा है। बुधवार को बनारस प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं प्रयागराज दूसरे और गाजीपुर और झांसी तीसरे नंबर पर रहा। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार से दिन में तेज हवा चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट होगा।

बुधवार सुबह तो ठंड रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर तीखे होने लगे। दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री ज्यादा 32 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा 13.6 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है। पिछले पांच दिनों में दिन के तापमान तकरीबन छह डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी आज गोरखपुर वालों को देंगे कई सौगातें, MIG फ्लैटों का जायजा भी लेंगे

यही वजह है कि लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हो रहा था। लोग बिना स्वेटर और जैकेट निकल रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी का असर है कि रोड पर शीतल पेय पदार्थ के स्टॉल दिखने लगे हैं। हालांकि गुरुवार से मौसम के मिजाज बदलने का संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन में तेज हवा चलेगी। जिसके कारण तापमान में थोड़ी गिरावट होगी।

2023 में 35 डिग्री पहुंचा था तापमान

बनारस में इससे पहले भी फरवरी गर्म रही है। इससे पहले 2024 में फरवरी में अधिकतम तापमान 31.4 और 2023 में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 2006 में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |