Modi Government Marks 11 Years of Transformative Progress in India पिछले 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक बदलाव, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsModi Government Marks 11 Years of Transformative Progress in India

पिछले 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक बदलाव

Gangapar News - फूलपुर। पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ऐतिहासिक बदलाव

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 15 June 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
पिछले 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक बदलाव

पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। भारत अब केवल सुनता ही नहीं है बल्कि सीधा कठोर एवं निर्णायक जवाब भी देता है। उक्त बातें भाजपा फूलपुर मंडल द्वारा केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहीं। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ता भारत विकसित राष्ट्र का सपना साकार करने को तैयार है। भारत बिजली पानी सड़क जैसे मुद्दों को खत्म करते हुए दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन गया है।

कार्यक्रम को स्थानीय निकाय के जिला संयोजक अनिल कुमार ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने किया।मौके पर जिला मंत्री कमलेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष राम आधार बिन्द, राजेश कुमार गुप्ता, प्रमोद पांडेय, राजा मौर्य, रानी मोदनवाल मंडल महामंत्री, काशीनाथ मिश्रा, राहुल विश्वकर्मा, मंडल मंत्री शैलेंद्र भारती, सत्यम द्विवेदी, शाहिद अख्तर, सभासद ज्ञान चंद्र गौतम, धीरज मौर्य, लाल जी पटेल, फूल सिंह पटेल, गिरधारी लाल पटेल,विवेक पटेल,इसरार अहमद, गौतम यादव, विष्णु केसरवानी, ओंकारनाथ मिश्रा, धर्मचंद, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।