छेड़खानी के विरोध पर हमला, चार जख्मी
Varanasi News - मिर्जामुराद के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने मिर्जामुराद थाने में...

मिर्जामुराद। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने घर में घुस कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह घायल पक्ष ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। गांव में शनिवार शाम विवाहिता घर में काम कर रही थी। आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवक उससे छेड़खानी करने लगे। जब पति ने विरोध किया तो सभी मारपीट पर आमादा हो गए। पड़ोसियों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान शनिवार देर रात दर्जनों लोगों ने सोते समय घर में घुस कर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर हमला कर दिया।
विवाहिता के ससुर, पति, देवर और ननद घायल हो गई। पुलिस ने घायलों उपचार कराया। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।