Injured Woman Found on Roadside in Babatpur Police Investigate Hit-and-Run Case अज्ञात बाइक के धक्के से महिला घायल, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsInjured Woman Found on Roadside in Babatpur Police Investigate Hit-and-Run Case

अज्ञात बाइक के धक्के से महिला घायल

Varanasi News - बड़ागांव के बाबतपुर में सड़क किनारे एक 36 वर्षीय महिला घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव लाया और फिर दीनदयाल हॉस्पिटल रेफर किया। महिला का नाम सुनीता देवी है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 12 Aug 2024 02:02 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात बाइक के धक्के से महिला घायल

बड़ागांव। क्षेत्र के बाबतपुर स्थित सड़क के किनारे एक 36 वर्षीय महिला घायल अवस्था में गिरी हुई मिली। महिला के घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वही बड़ागांव पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव लायी।वही घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी व एडीसीपी सहित एसीपी गोमती जोन तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। घटना के बाबत स्थानीय पुलिस ने बताया कि घायल महिला का नाम सुनीता देवी उम्र लगभग 38 वर्ष है उसके चेहरे पर चोट के निशान है और उसके पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है महिला ने अपना पता बलिया बेल्थरा रोड बताया । महिला के परिजनों ने मोबाइल पर वार्ता में पुलिस को बताया कि वह अक्सर घर से निकल जाती है और उसकी दिमागी हालत ठीक नही है। उसके दो बच्चे हैं और उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे आंतरिक जांच के लिये दीनदयाल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। वही घटना के वावत एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि बाबतपुर निवासी प्रत्यक्षदर्शी भोला सिंह ने बताया कि सुबह लगभग चार बजे साईकिल से बाबतपुर बाजार की ओर आ रहा था।इतने में एक बाईक सवार बाबतपुर से वाराणसी की तरह तेजगति से जा रहा था इसी बीच सड़क से जा रही एक महिला को अज्ञात बाईक सवार धक्का मारते हुए भाग निकला धक्का इतना तेज लगा कि बाइक सवार का हेलमेट भी छिटक कर महिला के पास जा गिरा। वही भोला सिंह ने तत्काल घटना की सूचना 112 पर दी। सूचना मिलते ही 112 व पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लायी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।