Ajay Tamta Criticizes Congress Decisions as Anti-National in Press Conference ‘कांग्रेस ने किया संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ काम, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAjay Tamta Criticizes Congress Decisions as Anti-National in Press Conference

‘कांग्रेस ने किया संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ काम

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस सरकारों के निर्णयों को संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि ये देश विरोधी थे। उन्होंने विभिन्न पूर्व प्रधानमंत्रियों के फैसलों की आलोचना की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 30 April 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
‘कांग्रेस ने किया संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ काम

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस सरकारों में लिए गए अहम फैसलों को संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बताया। कहा, कि कांग्रेस सरकारों की ओर से लिए गए फैसले देश विरोधी थे। मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू की सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू कर राज्य को मुख्य धारा से अलग कर दिया। वक्फ एक्ट को पारित कर वोट बैंक की राजनीति की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया। अपने स्वार्थ के लिए संविधान में संशोधन किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म करने का कार्य किया। डॉ. मनमोहन सिंह ने वक्फ एक्ट में संशोधन कर संपत्ति हड़पने का अधिकार दिया। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान और संवैधानिक पदों व संस्थाओं का अपमान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को उन्नति में को ले जाने वाले फैसलों का हमेशा विरोध किया। इनमें धारा 370 हटाना, सीएए, तीन तलाक, यूसीसी, मुस्लिम आरक्षण, आय का पुनर्वितरण, सीबीआई व ईडी के साथ चुनाव आयोग पर सवाल आदि शामिल हैं। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, पंकज जोशी, दर्शन रावत, मनीष जोशी, अजय वर्मा, जगत भट्ट, पीयूष कुमार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।