अल्मोड़ा में डीडीए खत्म नहीं होने से बढ़ा आक्रोश
चौघानपाटा में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन चौघानपाटा में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन चौघानपाटा में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने किया
अल्मोड़ा, संवाददाता। डीडीए के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक प्रदर्शन किया। अब तक डीडीए नहीं हटने पर आक्रोश जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द डीडीए हटाने की मांग की। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कहा कि लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। फिर भी सरकार जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने को तैयार नहीं है। डीडीए के लागू होने के बाद से जनता परेशान हैं, लेकिन सरकार को लोगों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। कहा कि पिछले सात सालों से भी अधिक समय से सर्वदलीय संघर्ष समिति डीडीए के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। जब तक डीडीए नहीं हटेगा सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन पंत, वैभव पांडे, देवश सेन, दिनेश जोशी, देवेश आर्य, रोबिन मनोज भंडारी, प्रतेश कुमार पांडे, करन कुमार आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।