DM Alok Kumar Pandey Inspects Jageshwar Dham to Boost Tourism and Develop Airavat Cave ‘ऐरावत गुफा को करेंगे विकसित, आकर्षित होंगे पर्यटक, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsDM Alok Kumar Pandey Inspects Jageshwar Dham to Boost Tourism and Develop Airavat Cave

‘ऐरावत गुफा को करेंगे विकसित, आकर्षित होंगे पर्यटक

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने जागेश्वर धाम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ऐरावत गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। गुफा का विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 23 April 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
‘ऐरावत गुफा को करेंगे विकसित, आकर्षित होंगे पर्यटक

जागेश्वर धाम में और अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके इसके लिए डीएम आलोक कुमार पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ऐरावत गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इससे यहां आने वाले पर्यटक आकर्षित हो सकें। जागेश्वर धाम के निकट स्थित ऐरावत गुफा के स्थलीय निरीक्षण में डीएम ने गुफा को नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं देखीं। उन्होंने कहा कि इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि गुफा को विकसित करने के लिए कार्य किया जाए। कहा कि गुफा तक पहुंच मार्ग, स्थल में सौंदर्यीकरण के कार्य और ध्यान स्थल के लिए डिजाइन तैयार करें। इससे जागेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा। इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और क्षेत्र के लोगों की आजीविका मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर्यटन की नई नई संभावनाएं तलाशी जाएं। यहां उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट, ईई लोक निर्माण विभाग ऋचा भट्ट, तहसीलदार व कार्यवाहक प्रबंधक जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट आदि थे।

जटा गंगा के उद्गम स्थल को देखा

डीएम ने जटा गंगा के उद्गम स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुधारात्मक कार्य किए जाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थल को भी अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। जटा गंगा के उद्गम श्रोत तक ट्रैक के संबंध में डीएम ने योजना बनाने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।