व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर करना होगा काम: वर्मा
राज्य मंत्री व व्याापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा पहुंचे अल्मोड़ा व्यापारियों के हितों के लिए करना होगा काम: वर्मा व्यापारियों के हितों के लिए कर
अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनने के बाद गुरुवार को पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर के एक होटल सभागार में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ खड़े हैं। व्यापारियों के हितों के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी इकाइयों का गठन करने को कहा। दर्जा मंत्री राम चंद्र गौड़ व्यापारियों का आभार जताया। यहां परिषद उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष प्रमोद गोयल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, अजय वर्मा, किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा, मनीष जोशी, संजय अग्रवाल, दिनेश मठपाल, अनूप गुप्ता, दीप लाल साह, मोहन कनवाल, दीप जोशी, पवन साह, ज्योति कपूर, योगेन्द्र महाजन, प्रताप कनवाल, दीपक साह, प्रकाश बिष्ट, राकेश तिवारी, हिमांशु पेटसाली, ललित मिश्रा अतुल पांडे, संजीव गुप्ता, अमन नज्जोन, अशोक गोस्वामी, दीपक कुमार, जया साह, मुकुल जोशी, गुंजन चम्याल, राजेंद्र प्रसाद, सलमान अंसारी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।