Police Arrests Accused with 7 675 kg Ganja in Salt सल्ट में गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsPolice Arrests Accused with 7 675 kg Ganja in Salt

सल्ट में गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सल्ट में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो गांजे के साथ पकड़ा गया। आरोपी का नाम अनिल कुमार है और उसने एक सफेद रंग की कार में यात्रा की। तलाशी के दौरान उसकी कार से 7.675 किग्रा गांजा बरामद हुआ।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 7 June 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
सल्ट में गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सल्ट। सल्ट में पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे एएसआई लोमेश कुमार टीम के साथ मारचूला चेकपोस्ट के पास चेकिंग पर थे। इस दौरान सल्ट की ओर से सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। वाहन को रोका तो चालक ने अपना नाम अनिल कुमार निवासी भैचिलिम, तकुलसारी, थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल बताया। पिछली सीट पर एक कट्टा रखा हुआ था। तलाशी लेने पर कट्ट से 7.675 किग्रा गांजा मिला। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।