‘डीडीए लगने से गरीब जनता की मुश्किलें बढ़ीं
मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से डीडीए को हटाने की मांग की, जिससे गरीबों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सात वर्षों से समिति...

डीडीए के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द डीडीए हटाने की मांग की। कहा कि डीडीए लगने के बाद से गरीब जनता को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि डीडीए लगने के बाद से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। भवन बनाने में उन्हें कई चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। कई विभागों से उन्हें एनओसी लेनी पड़ रही है। वहीं, नगर निगम की आय को भी इसने कम कर दिया है। कहा कि पिछले सात सालों से भी अधिक समय से सर्वदलीय संघर्ष समिति डीडीए के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से डीडीए नहीं हटाया जा सका है। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, शहाबुद्दीन, महेश चंद्र आर्या, उर्बादत्त बहुगुणा, प्रतेश पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, नवीन जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हरीश चंद्र जोशी, राजू गिरी, प्रताप सिंह सत्याल, सुनयना मेहरा, सुधांशु जोशी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।