तडागताल क्षेत्र में उक्रांद ने चलाया सदस्यता अभियान
चौखुटिया में उक्राद ने सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भाग लिया। नुक्कड़ सभा के दौरान राज्य में रोजगार, महंगाई और विकास के मुद्दों पर राष्ट्रीय पार्टियों पर आरोप लगाए।...

चौखुटिया। उक्राद ने चलाया विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता अभियान। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की उपस्थिति में खीड़ा, तडागताल क्षेत्र नुक्कड़ सभा कर चलाया जा रहा अभियान। राज्य हित में जनता से उक्रांद के साथ जुड़ने की अपील की। राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा अपना कार्य ना करने पर राज्य को लूटने, खसोटने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्षों बाद भी स्थाई राजधानी गैरसैण, सशक्त भू -कानून, मूलनिवास 1950 लागू करने, रोजगार, पलायन, बढती महंगाई, बन्दरों, सुअरों आदि से चौपट हो गई। पहाड़ की खेती किसानी पर कोई कारगर नीतियां न बनाने के लिए भाजपा व कांग्रेस की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
यहां केन्द्रीय महामंत्री बलवंत सिंह नेगी, प्रवक्ता बीरेन्द्र बजेठा, मनोज सिंह बिष्ट आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।