बोर्ड परीक्षा की प्रदेश रैंकिंग में बागेश्वर एक पायदान खिसका
बागेश्वर जिला प्रदेश का सबसे छोटा जिला है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल है। पिछले चार वर्षों में बागेश्वर ने प्रदेश की रैकिंग में एक मजबूत स्थान बनाए रखा है। 2023 में यह दूसरे स्थान पर आया, जबकि...

बागेश्वर जिला प्रदेश के 13 जिलों में सबसे छोटे जिलों में शामिल है। लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल है। पिछले चार सालों में प्रदेश की रैकिंग में अपना दबदबा बनाए हुए है। गत वर्ष जहां जिला पहले स्थान था, इस बार खिसक कर दूसरे स्थान पर चला गया है। हालांकि प्रदेश मैरीट सूची में यहां के मेधावियों ने अपना नामर्ग्ज किया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ चुका है। बोर्ड परीक्षा में हर बार की तरह बागेश्वर जिले के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि बागेश्वर जिला पिछले साल की तुलना में एक कदम पीछे जरूर हो गया है। इस साल बागेश्वर जिला दूसरे स्थान पर स्थान बना पाया है, जबकि पिछले दो साल से बागेश्वर जिला पहले साथ पर मौजूद था। इस साल हाईस्कूल का प्रतिशत 96.37 और इंटर का 90.42 प्रतिशत रहा है। प्रदेश की रैंकिंग में बागेश्वर जिला दोनों में दूसरे स्थान पर रहा।
वही बता दे कि बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम के आधार पर बागेश्वर जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। बागेश्वर जनपद हाईस्कूल में 95.42 फीसदी व इंटरमीडिएट में 95.42 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके साथ ही 10वीं में पांच व 12वीं में 10 स्टूडेंट्स ने स्टेट मैरिट में स्थान पाया था।
2023 बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत में बागेश्वर जिला पहले नंबर पर रहा। 10वीं में बागेश्वर जिला 95.42 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा। इंटर में 93 प्रतिशत के साथ बागेश्वर जिला पहले स्थान पर रहा था। 2022 में भी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जनपद 87.05 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रथम स्थान पर रहा। वही इंटर में बागेश्वर जिले के 82.63 फीसदी रिजल्ट रहा था।
बागेश्वर जिले का प्रदर्शन बोर्ड परीक्षा में शानदार रहा है। पिछले चार सालों में बागेश्वर जिला टॉप थ्री में स्थान बनाने में कामयाब रहा है। गत वर्ष पहले स्थान पर था, इस बार दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश सूची में यह प्रदर्शन शानदार रहा है।
- गजेंद्र सोन, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।