New Canteen Inaugurated at Vikas Bhawan to Empower Women through Self-Help Group विकास भवन में अब महिलाएं चलाएंगी कैंटीन, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsNew Canteen Inaugurated at Vikas Bhawan to Empower Women through Self-Help Group

विकास भवन में अब महिलाएं चलाएंगी कैंटीन

विकास भवन परिसर में एक नई कैंटीन का उद्घाटन किया गया, जिसका संचालन नमन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इसे महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कैंटीन में पहाड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 2 June 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
विकास भवन में अब महिलाएं चलाएंगी कैंटीन

विकास भवन परिसर में सोमवार को एक नई कैंटीन का उद्घाटन किया गया, जिसका संचालन नमन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। कैंटीन का उद्घाटन जिलाधिकारी आशीष भटगांई, प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया और विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास और अन्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नमन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा कदम है। उन्होंने कहा विकास भवन में दूर-दराज से लोग आते हैं और मुझे विश्वास है कि उन्हें इस कैंटीन का लाभ अवश्य मिलेगा।

जिलाधिकारी ने इसे आय सृजन का एक अच्छा माध्यम भी बताया और भविष्य में स्वयं सहायता समूहों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाएं स्वच्छता और सभी मानकों का ध्यान रखेंगी। उन्होंने कहा कि छोटे प्रयासों से ही आगे बढ़ा जा सकता है और आय अर्जित की जा सकती है। समूह की अध्यक्ष लीला आर्या ने बताया कि कैंटीन का संचालन समूह की सभी महिलाएं मिलकर करेंगी। उन्होंने जानकारी दी कि यहां पहाड़ी उत्पादों के साथ-साथ चाय और नाश्ते की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर चेयरमैन रेडक्रॉस इंद्र सिंह फर्स्वाण, किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय, समूह की कोषाध्यक्ष रीना देवी, गंगा देवी, गोपा देवी, ममता आर्या, सोनी देवी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और समूह की सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।