Water Crisis in Aithaan Village 20 Families Demand Urgent Supply ऐठाण के लीमा तोक में गहराया पानी का संकट, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsWater Crisis in Aithaan Village 20 Families Demand Urgent Supply

ऐठाण के लीमा तोक में गहराया पानी का संकट

कपकोट के ऐठाण गांव के लीमा तोक में 15 दिनों से पानी की कमी है, जिससे 20 परिवारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान से जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरWed, 9 April 2025 11:53 AM
share Share
Follow Us on
ऐठाण के लीमा तोक में गहराया पानी का संकट

कपकोट। तहसील मुख्यालय से लगे ऐठाण गांव के लीमा तोक में 15 दिन से पानी का संकट बना हुआ है। 20 परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। मालूम हो कि ऐठाण गांव में एक हजार लोग रहते हैं। इसमें करीब 81 परिवार रहते हैं, लेकिन लीमा तोक में 20 परिवार रह रहे हैं। उस क्षेत्र में 15 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोग परेशान हैं। एक स्टैंड पोस्ट में थोड़ा पानी आ रहा है। इस कारण यहां सुबह और शाम पानी भरने वालों की लाइन लगी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों जौ, मसूर तथा गेहूं की फसल पकने लगी है। पानी के अभाव में उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह तहसील मुख्यालय में जाकर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। चेतावनी देने वालों में सुनीता टम्टा, किरण देवी, अनुली देवी, भानुली देवी, चंपा देवी आदि शामिल हैं। इधर जल संस्थान के जेई नीरज हरड़िया ने बताया कि क्षेत्र में एक स्टैंड पोस्ट है। क्षेत्र में उनके सिर्फ तीन उपभोक्ता हैं। उन्होंने लेागों ने कनेक्शन लेने को कहा। कनेक्शन बढ़ेगे तो पानी की समस्या भी दूर होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।