Auli s Beauty Threatened by Plastic Waste After Snowfall औली में प्लास्टिक के कूड़े की सफाई में जुटी पर्यावरण मित्रों की टीम, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsAuli s Beauty Threatened by Plastic Waste After Snowfall

औली में प्लास्टिक के कूड़े की सफाई में जुटी पर्यावरण मित्रों की टीम

बर्फबारी के बाद औली की वादियां आकर्षक हो गई हैं, लेकिन पर्यटकों के फैलाए गए प्लास्टिक कूड़े से इसकी खूबसूरती खराब हो रही है। नगर पालिका परिषद जोशीमठ ने पर्यावरण मित्रों की टीम के माध्यम से 90 किलो...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीThu, 2 Jan 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
औली में प्लास्टिक के कूड़े की सफाई में जुटी पर्यावरण मित्रों की टीम

बर्फबारी के बाद औली की वादियां गुलजार हैं। साथ ही यहां पहुंच रहे पर्यटकों की बर्फ से ढके बुग्याल में चहलकदमी से पूरा औली प्लास्टिक कूड़े से पटता जा रहा है। औली में बर्फ के ऊपर प्लास्टिक की बोतलें और रैपर बिखरे पड़े हैं। साथ ही हर रोज सांय को चलने वाली तेज बुग्याली हवा से प्लास्टिक कूड़ा एक जगह से उड़ कर दूसरी जगह जा रहा है, जिससे औली की सुन्दरता खराब हो रही है। बर्फ से ढकी औली की सुन्दरता को बचाने व यहां पर्यटकों द्वारा फैलाये गए कूडे़ को एकत्रित करने का काम नगर पालिका परिषद जोशीमठ के पर्यावरण मित्रों ने शुरू कर दिया है। पालिका ईओ हयात सिंह रौतेला व सफाई सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर से नए वर्ष के जश्न तक औली में भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से पूरी औली की वादियां प्लास्टिक कूड़े से पटने लगी थी, जिस कारण पालिका ने अपने पर्यावरण मित्रों की 6 सदस्यीय टीम के साथ पूरे औली में बर्फ के उपर बिखरे कूड़े को एकत्रित किया। 90 किलो से अधिक प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर उसे पालिका के काम्पैक्टर प्लांट में लाया गया है। अनिल कुमार ने बताया कि अब हर दस दिन में पालिका के सफाई कर्मियों की टीम औली में बर्फ के ऊपर फैलने वाले प्लास्टिक कूडे़ को एकत्रित किया करेगी।

फोटो नम्बर 3जेएसएम 1 व 3 जेएसएम 2 में

औली में बर्फ के ऊपर बिखरे प्लास्टि कूड़े को एकत्रित करते पालिका के पर्यावरण मित्र।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।