Fresh Snowfall Revives Tourism in Auli Over 300 Tourists Enjoy Skiing औली में फिर बर्फबारी, पर्यटक बढ़े, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsFresh Snowfall Revives Tourism in Auli Over 300 Tourists Enjoy Skiing

औली में फिर बर्फबारी, पर्यटक बढ़े

औली में एक बार फिर बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले कुछ दिनों में पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन हालिया बर्फबारी के बाद 300 से अधिक पर्यटक औली...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीThu, 16 Jan 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
औली में फिर बर्फबारी, पर्यटक बढ़े

औली की ढलानों में एक बार फिर से बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। दिसंबर से अभी तक औली में 5 बार बर्फबारी हो चुकी है और औली में आजकल लगभग एक फीट तक बर्फ मौजूद है। बुधवार को चटख धूप खिली होने के बावजूद देर रात को मौसम बदलने के कारण औली में गुरुवार की सुबह छह बजे हल्की बर्फबारी शुरू हुई, जो दस बजे तक जारी रही। इस दौरान औली की ढलानें 3 इंच तक नई बर्फ की चादर से ढक गई। बर्फबारी के कारण औली मोटर मार्ग में कवांण बैंड से औली तक 4 किलोमीटर में देर सांय तक मात्र फोर बाई फोर गेयर वाले वाहन ही पहुंच सके। बर्फबारी का आनन्द लेने भारी संख्या में पर्यटक पैदल ही औली पहुंचे। गुरुवार को नई बर्फ का लुफ्त उठाने औली पहुंचकर 300 से अधिक लोगों ने चेयर लिफ्ट में बैठकर औली स्कींइग स्लोप व औली बुग्याल में बिछी बर्फ के सुन्दर नजारों का दीदार किया।

औली में पर्यटन व्यवसाय करने वाले पवन कवांण, नन्दन मारतोलिया, रविन्द्र कंडारी कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से औली में पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी थी लेकिन गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।