Karnprayag Police Returns Lost Mobile Phone to Brazilian Tourist ब्राजील की महिला पर्यटक के गुम हुए फोन को सकुशल लौटाया, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsKarnprayag Police Returns Lost Mobile Phone to Brazilian Tourist

ब्राजील की महिला पर्यटक के गुम हुए फोन को सकुशल लौटाया

ब्राजील की महिला पर्यटक के गुम हुए फोन को सकुशल लौटाया ब्राजील की महिला पर्यटक के गुम हुए फोन को सकुशल लौटाया

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीMon, 16 June 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
ब्राजील की महिला पर्यटक के गुम हुए फोन को सकुशल लौटाया

कर्णप्रयाग पुलिस ने ब्राजील की महिला पर्यटक के गुम हुए मोबाइल फोन को लौटाया। 14 जून को ब्राजील नागरिक लोआना अमरो मुनिज ने पुलिस को शिकायत दर्ज की कि उनका मोबाइल फोन गुम हो गया है। बताया कि वह गैरसैंण से कर्णप्रयाग तक एक वाहन से आई थी और यात्रा के दौरान उसी वाहन में उनका मोबाइल फोन छूट गया है। फोन में उनके पहचान पत्र, यात्रा दस्तावेज और अन्य निजी डेटा मौजूद थे, जो खो जाने पर विदेशी महिला पर्यटक के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकते थे। कर्णप्रयाग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाजार चौकी प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए लगाया।

पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर महिला पर्यटक को वापस लौटाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।