बाराकोट में तिरंगा सम्मान शौर्य यात्रा निकाली
- यात्रा में पूर्व सैनिक, छात्र, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लियाबाराकोट में तिरंगा सम्मान शौर्य यात्रा निकालीबाराकोट में तिरंगा सम्मा

बाराकोट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा सम्मान शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, व्यापारियों और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में बाराकोट के छतरी चौराहे से स्टेशन बाजार और पोखरी खाल तक तिरंगा सम्मान शौर्य यात्रा निकाली। लोगों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, सतीश पांडेय, बहादुर फर्त्याल, योगेश तिवारी, एलएम कुंवर, टीका सिंह बोहरा, राम प्रसाद कालाकोटी, दरबान मेहता, सुनील वर्मा, दीपेंद्र सिंह, दीपेंद्र बिष्ट, कमलेश जोशी, योगेश जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, नारायण फर्त्याल, उमेश बिष्ट, आनंद बोहरा, मोहन अधिकारी, कमल बोहरा, दीपक तड़ागी, गिरीश अधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।