जीप की चपेट में आने से महिला श्रद्धालु घायल
टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद परिजनों के साथ लौट रही एक महिला श्रजीप की चपेट में आने से महिला श्रद्धालु घायलजीप की चपेट में आने से महिला श्रद
टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद परिजनों के साथ लौट रही एक महिला श्रद्धालु जीप की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय अपर्णा सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह निवासी शाहजहांपुर यूपी परिजनों के साथ माता के दर्शन कर लौट रही थी। इसी दौरान भैरव मंदिर के समीप जीप संख्या यूके 04 टीए 3483 की चपेट में आने से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए टनकपुर अस्पताल लाया गया। डॉ.जितेंद्र जोशी ने बताया कि महिला के पैर में अंदरूनी चोट आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।