फसलों को जंगली जानवरों से बचाने में केंद्र करेगा सहयोग: जोशी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखंड में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने समस्या के...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने रखी समस्या केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन, देहरादून में बैठकर ही निकाला जाएगा समाधान देहरादून, मुख्य संवाददाता। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उत्तराखंड में जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या से निपटने को घेरबाड़ योजना के संबंध में भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में चर्चा की।
केन्द्रीय मंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि कृषि मंत्रालय की टीम देहरादून में ही बैठक करने के बाद इस समस्या के समाधान को सकारात्मक निर्णय लेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा उत्तराखंड 2025 महोत्सव के लिए भी बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को गंगाजल एवं पारंपरिक औद्यानिक उत्पाद भी भेंट किए। कहा कि 14 और 15 जून को देहरादून में एग्री मित्रा उत्तराखंड 2025 महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।