Assam Rifles Officer Poisoned by Thieves on Bus from Delhi to Dehradun छुट्टी पर दून लौट रहे असम राइफल्स के वारंट अफसर जहर खुरान का शिकार, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsAssam Rifles Officer Poisoned by Thieves on Bus from Delhi to Dehradun

छुट्टी पर दून लौट रहे असम राइफल्स के वारंट अफसर जहर खुरान का शिकार

अरुणाचल से छुट्टी पर लौट रहे असम राइफल्स के वारंट अफसर जहर खुरान गिरोह का शिकार हो गए। दिल्ली से देहरादून की बस में उनका सामान और पैसे चोरी कर लिए गए। जवान को बेहोश पाया गया और उपचार के लिए कोरोनेशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSun, 27 April 2025 12:13 PM
share Share
Follow Us on
छुट्टी पर दून लौट रहे असम राइफल्स के वारंट अफसर जहर खुरान का शिकार

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अरुणाचल से छुट्टी पर देहरादून लौट रहे असम राइफल्स के वारंट अफसर जहर खुरान गिरोह का शिकार हो गए। दिल्ली से देहरादून की बस में उन्हें निशाना बनाया गया। इस दौरान उनका सामान और पैसे चोरी कर लिए गए। जवान को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के सचिव अशोक नेगी ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र निवासी मगन सिंह 10 असम राइफल्स में हाल में अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। वहां से वह छुट्टी पर घर वापस लौट रहे थे। शनिवार शाम को दिल्ली से दून आ रही बस में सवार हुए। आईएसबीटी पर बस पहुंची तो वह बस में बेहोश मिले। उनका सारा सामान गायब था। तब पता लगा कि बस में जहर खुरान गिरोह का शिकार हुए हैं। इसकी सूचना आईएसबीटी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर असम राइफल्स के पूर्व सैनिक अस्पताल पहुंचे। जवान के परिवार के सदस्य हाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पौड़ी जिले के पैठाणी गए हुए हैं। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।