Forest Development Corporation Employees Begin Hunger Strike Over Demands वन निगम मुख्यालय में अनशन शुरू, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsForest Development Corporation Employees Begin Hunger Strike Over Demands

वन निगम मुख्यालय में अनशन शुरू

वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने कहा है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 26 April 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
वन निगम मुख्यालय में अनशन शुरू

विभिन्न मांगों काो लेकर वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने शनिवार से वन विकास निगम मुख्यायल में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारी संघ के माध्यम कर्मचारी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पिछले करीब एक माह से विभिन्न तरह से आंदोलन कर रहे हैं। सघ के प्रांतीय अध्यक्ष टीएस बिष्ट का कहना है कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण नहीं होता है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा । संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि अभी भी समय रहते कर्मचारियों की समस्यायों का निदान नहीं होता है तो कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ वन निगम मुख्यालय में क्रमिक अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे। साथ ही कर्मचारी संघ इस आन्दोलन में जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया लेगा। क्रमिक अनशन पर बैठने वाले कर्मचारियों में विमल बेलवाल , पवन कुमार गुप्ता, ब्रह्मदेव यादव , गिरीश पैन्यूली शामिल रहे। जबकि इनके सहयोग में प्रांतीय वरिष्ट उपाध्यक्ष कैलाश पैन्यूली और प्रांतीय उप महामंत्री दिवाकर शाही भी मौजूद रहे।

कर्मचारी संगठन भी देगा समर्थन

वहीं वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने भी 30 अप्रैल तक मांगों का निराकरण ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि अगर प्रबंधन और सरकार कर्मचारी हितों को लेकर फैसले नहीं लेती है तो संगठन भी कर्मचारी संघ के आंदोलन को समर्थन दे देगा। जिससे निगम मुख्यालय में चल रहा आंदोलन व्यापक रूप ले लेगा। जो प्रबंधन के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।