मुख्यमंत्री ने डा. आंबेडकर को याद किया
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने आंबेडकर के योगदान और भारतीय संविधान में उनकी भूमिका को बताया। धामी...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने ने कहा कि यह दिन हमें डॉ. आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।