Uttarakhand Congress Protests Against Rising Women Crimes Demands Government Action महिला कांग्रेस का उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Congress Protests Against Rising Women Crimes Demands Government Action

महिला कांग्रेस का उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड में महिला कांग्रेस ने महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार महिला सम्मान और अपराधों पर अंकुश लगाने में असफल रही है। उन्होंने महिला हिंसा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 16 June 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
महिला कांग्रेस का उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड में महिला अपराध की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने नंदा की चौकी स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला सम्मान, भ्रष्टाचार, भय मुक्त समाज और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने राज्यपाल और महिला आयोग अध्यक्ष को प्रेषित ज्ञापन में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ हिंसा, बलात्कार और जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि तीन साल में राज्य में हत्या, मासूमों से बलात्कार एवं महिलाओं से सम्बन्धित जघन्य अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।

हर दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सत्ताधारी दल के नेताओं की इन अपराधों में मिलीभगत की भी चिंता जताते हुए ब्यौरा भी ज्ञापन के साथ दिया है। इसमें अंकित भंडारी हत्याकांड के अलावा हालिया 14 ऐसी घटनाओं का जिक्र किया गया है, जो महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म, गैंगरेप और हत्या के मामले हैं। साथ ही हरिद्वार, लालकुंआ, रुद्रपुर में पिछले दिनों महिला और नाबालिगों के साथ हुई घटना में भाजपा नेताओं की संलिप्तता को लेकर सवाल उठाए हैं। महिला कांग्रेस ने इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, जया कर्नाटक, भागीरथी, चन्द्रकला नेगी, जिलाध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट, महासचिव निधि नेगी, अनुराधा तिवाड़ी, मीना शर्मा, पूजा सिंह, आशा रावत, सुनीता कश्यप, सुशीला शर्मा, सुषमा दरमोड़ा, राधा आर्य, कैलाशी, भावना भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।