भाजपा की मंडल कार्यकारिणी का गठन 30 तक : प्रताप बिष्ट
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि संगठन के चुनाव के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 30 अप्रैल तक सभी मंडलों में कार्यकारिणी का गठन होगा। मंडल कार्यकारिणी के गठन के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन...

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि संगठन के चुनाव के लिए पार्टी स्तर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 30 अप्रैल तक जिले के सभी मंडलों में कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंडल कार्यकारिणी का गठन होने के बाद जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। संगठन के चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों की पूर्व में ही घोषणा की जा चुकी है। अब कार्यकारिणी के चुनाव के तहत अध्यक्ष समेत 45 पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, दो मंत्री आदि शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी 70 विधान सभाओं के प्रदेश पार्षद व 19 जिलाध्यक्ष मतदान करेंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति से ही जिला कार्यकारिणी के विस्तार की सूची जारी की जाएगी। जिला कार्यकारिणी के तहत 66 पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।