‘मेरे चुनाव में धांधली का मामला विधान सभा में क्यों नहीं उठाया
हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में कलह जारी है। ललित जोशी ने स्वराज आश्रम में बैठक में धांधली के आरोप लगाए और सवाल उठाए कि मामला विधानसभा में क्यों नहीं उठाया गया। कई...

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर कलह अब तक जारी है। मंगलवार को स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे ललित जोशी ने अपनी हार को लेकर प्रदेश सह संयोजक के सामने कई सवाल उठाए। इससे कांग्रेस की आपसी गुटबाजी फिर खुलकर सामने आ गई। स्वराज आश्रम में मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान की बैठक में प्रदेश सह-संयोजक अभिनव थापर के सामने कांग्रेस से मेयर का चुनाव लड़ चुके ललित जोशी ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में कितनी धांधली हुई, ये कांग्रेस कार्यकर्ता से आम जनता तक सब जानते हैं। जो चुनाव हम जीत रहे थे, वह कई स्तर पर की गई धांधली की वजह से हार गए। प्रशासन पर भी उन्होंने धांधली का आरोप लगाया। इन सबके बाद भी यह मामला विधान सभा में क्यों नहीं उठाया गया। इस मामले में कुछ नेताओं ने चुप्पी क्यों साध ली। हालांकि उन्होंने सदन में मामला नहीं उठाने पर किसी विधायक का नाम नहीं लिया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्होंने विधायक सुमित हृदयेश पर निशाना साधा। उन्होंने साक्ष्य के साथ अपनी बात रखी। उनकी बात सुनकर बैठक में मौजूद कई कांग्रेस नेता भी सन्न रह गए। कुछ ने उनकी बातों का समर्थन भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।