समाज सेवा, अनुशासन और जनहित के प्रति सजग रहें: माहरा
हल्द्वानी में कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वराज आश्रम में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और जनसंपर्क कौशल पर जानकारी दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष करन...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 15 May 2025 07:47 PM

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वराज आश्रम में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हो गया है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, जनसंपर्क कौशल और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने को लेकर जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी नवप्रभात ने ध्वजारोहण के साथ किया। इस दौरान माहरा ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा, अनुशासन और जनहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।