Haldwani Sanitation Workers Union Protests for Six Demands Amidst Unfulfilled Promises सफाई कर्मचारियों का धरना रहा जारी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Sanitation Workers Union Protests for Six Demands Amidst Unfulfilled Promises

सफाई कर्मचारियों का धरना रहा जारी

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ को छह सूत्रीय मांगों के लिए धरना मंगलवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 10 June 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
सफाई कर्मचारियों का धरना रहा जारी

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का छह सूत्रीय मांगों के लिए धरना मंगलवार को भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में दिए जा रहे धरने में प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में केवल आश्वासन देकर कार्मिकों के साथ छल किया गया है। अब कर्मचारी प्रबंधन के बहकावे में नहीं आएंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद प्रीति आर्या, हेमंत साहू, अश्विनी सिद्धार्थ, विजय पाल, राजेश, रवि चिंडालिया, जयपाल, दिनेश चौधरी, विरेंद्र, विजय, अलंकार, प्रमोद, अरुण, विक्रम चौधरी, कैलाश बाबू, संजू, बबीता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।