दीपक ने चीन में जीत दो कांस्य पदक जीते
कालाढूंगी के दीपक नेगी ने ताइवान में चल रहे वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ट्रिपल जंप और 110 मीटर बाधा दौड़ में दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने बताया कि इस बार कड़ा मुकाबला था। दीपक ने अपने...

कालाढूंगी। ताइवान (चीन ) में चल रहे वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कालाढूंगी के दीपक नेगी ने दो कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ट्रिपल जंप व 110 मीटर बाधा दौड़ में ये पदक जीते। दीपक ने बताया कि इस बार बहुत कड़ा मुकाबला मिला। देश का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है। देश के लिए दो कांस्य जीतने पर कोच राजेंद्र सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, मनमोहन सिंह बसेड़ा, स्पोर्ट्स समिति के महासचिव गोविंद पांडे ने दीपक को बधाई दी। वर्तमान में दीपक ने दिल्ली हेल्थ केयर सेक्टर अकाउंट मैनेजर के पद पर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।