Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsShri Ramlila Committee Garampani Khairna to Stage Ramlila on October 4
गरमपानी-खैरना में चार अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन
गरमपानी| श्री रामलीला कमेटी गरमपानी खैरना के पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन को लेकर गुरुवार को बैठक की। इसमें 4 अक्टूबर को रामलीला मंचन पर सहमति बनी। पुरानी कार्यकारिणी को बनाए रखने पर भी सहमति मिली।...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 22 Aug 2024 12:24 PM

गरमपानी| श्री रामलीला कमेटी गरमपानी खैरना के पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन को लेकर गुरुवार को बैठक की।जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 4 अक्टूबर को रामलीला का मंचन किये जाने पर सहमति बनी। साथ ही पुरानी रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी को ही बनाए रखने पर सहमति मिली| पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। इस दौरान भुवन त्रिपाठी, भाष्कर तिवारी, त्रिभुवन पाठक, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अंकित साह, गौरव त्रिपाठी, भाष्कर त्रिपाठी, ललित तिवारी, ललित बिष्ट, तनुज नेगी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।