एसटीएच: उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी
हल्द्वानी में एसटीएच के उपनल कर्मियों ने वेतन न मिलने के कारण कार्यबहिष्कार जारी रखा। उन्होंने सुबह 10 से 12 बजे तक काम रोका और धरना दिया। इस दौरान मरीजों को उपचार में परेशानी हुई। कर्मियों ने कहा कि...

हल्द्वानी। वेतन नहीं मिलने से परेशान एसटीएच के उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी सुबह से ही काफी संख्या में मरीज उपचार को पहुंचे। सुबह कुछ लोगों की पर्ची बनी और बिल भी काटे गए, पर 10 बजे से 12 बजे तक सभी कर्मी कार्यबहिष्कार कर गेट के सामने धरने पर बैठ गए। 12 बजे बाद दोबारा से काम पर लौट गए। उनका कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। मामले में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि समस्या का जल्द हल निकला जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।