सेंट थेरेसा चर्च में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित सेंट थेरेसा कैथोलिक चर्च में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी गई। फादर ग्रेगरी की अगुवाई में आयोजित सभा में पोप के जीवन और संदेशों का स्मरण किया गया। फादर डेरिक पिंटो ने...

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सेंट थेरेसा कैथोलिक चर्च में गुरुवार को सभा आयोजित कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें पोप फ्रांसिस के जीवन और संदेशों को याद किया गया। चर्च के मुख्य प्रबंधक फादर ग्रेगरी के नेतृत्व में फादर डेरिक पिंटो ने विशेष प्रार्थना कराई। बरेली धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर डेरिक पिंटो ने कहा कि संत फ्रांसिस का जीवन नम्रता, सरलता और करुणा की मिसाल रहा। चर्च समिति की सदस्य सुनीता ने कहा कि पोप फ्रांसिस ने धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर प्रेम और एकता का संदेश दिया, जो युगों तक मानवता को राह दिखाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में काठगोदाम डीनेरी के डीन फादर नेल्सन, रुदरपुर से फादर अरुण, फादर एलेक्स, फादर मॉरिस, फादर सौरभ, फादर मनोज, प्रमोद मार्टिन, संजय चार्ल्स, लूसी प्रताप, विकास पायस, धर्मेंद्र जॉन, विनोद चरण, ऑस्कर, प्रतीक, सिस्टर स्मिता, उषा, शर्ली, जेकब, नन्हे जॉन, प्रियंका, प्रेमलता, अभिषेक आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।