Haridwar Kankhal wife murdered, husband committed suicide सुनो क्या मैं आज रात तुम्हारे घर आ जाऊं... पहले पत्नी को मारा फिर खुद कर लिया सुसाइड, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Haridwar Kankhal wife murdered, husband committed suicide

सुनो क्या मैं आज रात तुम्हारे घर आ जाऊं... पहले पत्नी को मारा फिर खुद कर लिया सुसाइड

हरिद्वार के कनखल कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी ने अपनी पड़ोसी से फोन कर पूछा था कि क्या वो आज रात उसके घर आ सकती है। लेकिन सुबह उसकी हत्या हो चुकी थी और पति ने भी सुसाइड कर लिया।

Anubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, सागर जोशी। हरिद्वारWed, 18 June 2025 06:38 AM
share Share
Follow Us on
सुनो क्या मैं आज रात तुम्हारे घर आ जाऊं... पहले पत्नी को मारा फिर खुद कर लिया सुसाइड

कनखल में हुई घटना में एक बात तो साफ हो गई कि इस घटना के पीछे पति पत्नी का विवाद है, विवाद का कारण संतान को लेकर छींटाकशी और शक भी हो सकता है। हत्या से पहले पत्नी ने अपनी पड़ोसी को फोन कर मदद मांगी थी। जब दंपति के बीच विवाद अधिक हो गया था, तो पत्नी वर्षा ने पड़ोसी महिला को कहा था कि ‘सुनो क्या मैं आज रात तुम्हारे घर आ जाऊं क्या’ पड़ोसन ने हां कर दिया था।

इसके बाद अचानक पत्नी ने फोन काट दिया और उसके बाद न तो वर्षा आई और न ही उसका फोन आया। सुबह मालूम हुआ कि पत्नी की हत्या हो चुकी है, और पति ने भी खुदकुशी कर ली है। माना जा रहा है कि आत्मग्लानि होने पर ही पति ने सुसाइड की है। पुलिस को मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दंपति मूलरूप से दिल्ली के रहने वाला था और पिछले कई सालों से कनखल क्षेत्र में रह ररहा था। 12 साल पहले वर्षा और ऋषि कुमार का विवाह हुआ था। लेकिन दोनों को कई सालों तक संनात नहीं हुई, पिछले सालों पहले ही दंपति ने एक लड़की को गोद लिया था। लालन पालन के लिए वर्षा ने बच्ची को अपनी मां के घर दिल्ली में छोड़ दिया था। जिस कारण ही पति नाराज रहता था। पुलिस के मुताबिक इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था।

सोमवार की रात को 10 बजे के करीब ही पति घर आया था। पड़ोसियों ने बताया कि 10 बजे दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसकी आवाजें बाहर तक आई थी। 11 बजे के बाद सन्नाटा हो गया था। इसीलिए माना जा रहा है कि 11 बजे के करीब ही पत्नी की हत्या की गई होगी।

ऋषि कुमार पेशे से ई-रिक्शा चालक

पति ऋषिकुमार हरिद्वार में पेशे से ऋषि चालक था। मकान खुद का ऋषि कुमार ने बनाया हुआ था। ऋषि का कनखल निवासी भाई हलवाई का काम करता है।

डंडे और सरिया से मारा

पुलिस ने बताया कि ऋषि ने पत्नी की हत्या सरिये और डंडे से की है, अंत में उसका गला भी दबा गया था। गले में पुलिस को निशान मिले है। ऋषि के कपड़ों में पत्नी का खून लगा हुआ भी मिला है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

खाना भी नहीं खाने दिया

जब पुलिस अंदर घर पर पहुंची तो पति और पत्नी के लिए खाने की थाली लगी हुई थी। इसमें खाना भी था, इसलिए माना जा रहा है कि दोनों ने खाना भी नहीं खाया था। खाना लगाने के बाद ही विवाद हुआ और हत्याकांड हो गया।

तो क्या पत्नी पर था शक

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पत्नी के नाम पर जो मकान था उसे हाल ही में पति ने अपने नाम पर किया था। इसके अलावा एक अन्य प्लॉट पति के ही नाम पर है। दोनों अपने नाम पर करने के पीछे वजह मानी जा रही है कि पति को पत्नी पर विश्वास नहीं था। इसी कारण उसने अपने नाम पर मकान किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।