Eid al-Adha Celebrations Sacrifices Made in Jaspur Amidst Tight Security जसपुर में ईदुलजुहा के दूसरे दिन भी हुई कुर्बानियां, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsEid al-Adha Celebrations Sacrifices Made in Jaspur Amidst Tight Security

जसपुर में ईदुलजुहा के दूसरे दिन भी हुई कुर्बानियां

जसपुर में ईदुलजुहा पर्व के दूसरे दिन लोगों ने अल्लाह की राह में कुर्बानियां की। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की और जानवरों के अवशेष को दूरस्थ स्थान पर दबवाया। पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSun, 8 June 2025 06:23 PM
share Share
Follow Us on
जसपुर में ईदुलजुहा के दूसरे दिन भी हुई कुर्बानियां

जसपुर। ईदुलजुहा पर्व के दूसरे दिन रविवार को भी लोगों ने अल्लाह की राह में कुर्बानियां की। इस दौरान पुलिस प्रशासन अर्लट रहा। ग्राम खेड़ा स्थित कुर्बानगाह में बड़े जानवरों की कुर्बानियां हुई। घरों पर बकरों की कुर्बानी की। पालिका ने जानवरों के अवशेष को दूरस्थ स्थान पर गहरा खड्ड खुदवाकर दबवा दिया। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ला जोशियान एवं मोहल्ला चौहनान में बैरिकेडिंग कराई हुई थी। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे दिन भी पर्व शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। वहीं, ग्राम निजामगढ़ में भी दूसरे दिन पुलिस की देखरेख में कुर्बानियां हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।