Operation Sindoor Success BJP Celebrates Military Strike Against Pakistan बाजपुर में भाजपाइयों ने तिरंगा हाथ में लेकर जताई खुशी,, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsOperation Sindoor Success BJP Celebrates Military Strike Against Pakistan

बाजपुर में भाजपाइयों ने तिरंगा हाथ में लेकर जताई खुशी,

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उत्साहित भाजपाइयों ने बुधवार को तिरंगा हाथ में लेकर खुशी जताई तथा देश की सेना का मनोबल बढ़ाया।

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरWed, 7 May 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
बाजपुर में भाजपाइयों ने तिरंगा हाथ में लेकर जताई खुशी,

बाजपुर, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उत्साहित भाजपाइयों ने बुधवार को तिरंगा हाथ में लेकर खुशी जताई। देश की सेना का मनोबल बढ़ाया। देर रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत की ओर से की गई स्ट्राइक से देश के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते बाजपुर के भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू ने कहा कि भारत ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है।

भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि भारत को आंख दिखाने का नतीजा पाकिस्तान को मिला है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ओर देश की सेना अब चुप नहीं बैठेगी। दुश्मनों को करारा जवाब दिया जाएगा। मौके पर अमित चौहान, मयंक शर्मा, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, अनिकेत सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।