Uttarakhand Water Institute Holds Provincial Conference Elections Held for New Leadership मेहरलाल बने प्रदेश अध्यक्ष, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsUttarakhand Water Institute Holds Provincial Conference Elections Held for New Leadership

मेहरलाल बने प्रदेश अध्यक्ष

पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन का प्रांतीय सम्मेलन उत्तराखंड में हुआ, जिसमें मेहरलाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। भाजपा नेता मनोज पांथरी ने सम्मेलन की शुरुआत की। चुनावों में अरविंद कुमार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारSat, 12 April 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
मेहरलाल बने प्रदेश अध्यक्ष

पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन जल संस्थान उत्तराखंड के प्रांतीय सम्मेलन में प्रांतीय व मंडलीय कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए। जिसमें मेहरलाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार दोपहर को पदमपुर सुखरौ स्थित एक बारातघर के सभागार में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन का आरंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व पार्षद मनोज पांथरी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों सहित कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी सुदीप रावत व रामपाल कंडारी की देखरेख में प्रांतीय व मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनावों में मेहर लाल को प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद कुमार को प्रांतीय उपाध्यक्ष व रामपाल कंडारी को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। वहीं मंडलीय कार्यकारिणी में विमल भंडारी मंडलीय अध्यक्ष, सुदीप रावत मंडलीय सचिव, नारायण सिंह मंडलीय कोषाध्यक्ष और कुलदीप चौहान संगठन मंत्री चुने गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।