पीली पट्टी लगे शटल वाहन कैंची के लिए चलेंगे
फोटो भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम बाईपास में बुधवार को एडीएम विवेक रॉय और आरटीओ गुरदेव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान टैक्सी चालक, मालिकों से मुलाक

भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम बाईपास में बुधवार को एडीएम विवेक रॉय और आरटीओ गुरदेव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान टैक्सी चालक, मालिकों से मुलाकात कर कैंची धाम स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले में शटल सेवा के संचालन को लेकर चर्चा की गई। एडीएम विवेक रॉय ने कहा कि चालकों की समस्या का निस्तारण किया गया। शटल वाहनों में पीली कलर की पट्टी लगाई जाएगी। कोई भी निर्धारित सीट से अधिक लोगों को नहीं बैठाएगा। सभी शटल वाहन फॉरेस्ट बैरियर से घूमकर वापस आएंगे। कहा कि कोई भी नशा कर वाहन नहीं चलाएगा, तय किराया ही लोगों से लिया जाएगा। 15 जून की रात तक सभी श्रद्धालुओं को वापस भवाली व अन्य पार्किंग स्थलों तक वापस लाने तक शटल सेवा संचालित रहेगी।
बताया कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में 80 शटल वाहन, बस स्टेशन में 50, भीमताल में 40 बस और 60 वाहन शटल से चलेंगे। ग्राफिक एरा से 30 बस शटल में चलेंगी, भवाली से 80 से अधिक शटल वाहन चलेंगे। भवाली रोडवेज स्टेशन परिसर में दोपहिया वाहनों को खड़ा किया जाएगा। नगर पालिका भवाली के साथ ही किच्छा, गूलरभोज, दिनेशपुर से फैब्रीकेटेड शौचालय मंगाए गए हैं। भीमताल में सिडकुल के सहयोग से लाइट लगवा दी गई है। आरटीओ गुरुदेव सिंह ने कहा कि प्रशासन और परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए व्यवस्था की गई है। हल्द्वानी तक बसें चलाई जाएंगी। बुधवार को भी बसें शटल सेवा में चलाई गई हैं। यहां ईओ सुधीर कुमार, राजन लाल, रवि, विनोद, गोविंद, सदवीर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।