Nainital Dispute Over Entry Fees Municipality vs Cantonment Board जू मार्ग शुल्क विवाद: पालिका और छावनी परिषद आमने-सामने, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Dispute Over Entry Fees Municipality vs Cantonment Board

जू मार्ग शुल्क विवाद: पालिका और छावनी परिषद आमने-सामने

विवाद जू मार्ग शुल्क विवाद: पालिका और छावनी परिषद आमने-सामने जू मार्ग शुल्क विवाद: पालिका और छावनी परिषद आमने-सामने जू मार्ग शुल्क विवाद: पालिका और छा

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 7 June 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
जू मार्ग शुल्क विवाद: पालिका और छावनी परिषद आमने-सामने

नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के जू मार्ग पर छावनी परिषद की ओर से वसूले जा रहे छावनी स्थायित्व और सुधार शुल्क को लेकर नगर पालिका और छावनी परिषद के बीच विवाद शुरू हो गया है। मामला इस कदर बढ़ चुका है कि दोनों पक्ष अब सार्वजनिक मंचों से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे हैं। पालिका ने नैनीताल जू के लिए टेंडर प्रक्रिया की तो कैंट ने भी यहां प्रवेश शुल्क लगा दिया। जिससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विवाद की जड़ में नगर पालिका की ओर से छावनी क्षेत्र की भूमि पर शटल सेवा का टेंडर करना है।

परिषद का आरोप है कि नगर पालिका ने उनकी भूमि पर टेंडर कर 81 लाख रुपये में शटल सेवा शुरू की, लेकिन नियमानुसार परिषद को उसका एक तिहाई हिस्सा नहीं दिया गया। वहीं, पालिका का कहना है जू के लिए बीते कई सालों से निविदाएं संचालित की जा रही हैं। पूर्व व्यवस्था के अनुरूप ही यहां संचालन शुरू किया गया है। अगर यह विवाद समय रहते नहीं सुलझा, तो पर्यटकों और आम नागरिकों को अतिरिक्त शुल्क का भार उठाना पड़ सकता है। साथ ही प्रशासनिक टकराव पर्यटन नगरी की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली पालिका बैठक पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि क्या समाधान की कोई राह निकलती है या विवाद और गहराता है। इधर शनिवार को कैंट के सीईओ की ओर से बुलाई गई पत्रकार वार्ता में यही बात स्पष्ट की गई है, कि तल्लीताल क्षेत्र में कैंट का स्वामित्व है। जिसपर पालिका ने टेंडर किया है, नियमानुसार पालिका की ओर से वन थर्ड हिस्सा कैंट को दिया जाना चाहिए था। ऐसा न करने पर कैंट ने भी यहां प्रवेश शुल्क लगा दिया। अब स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कैंट ने यह बात रखी है, कि यदि पालिका समझौता करती है, तो वह यहां लिया जा रहा 200 प्रवेश शुल्क नहीं लेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।