किसानों को देंगे शोध कार्यो की जानकारी
जिले में 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक किसानों को मृदा स्वास्थ्य, फसल चयन, उर्वरक प्रयोग और जल प्रबंधन जैसी जानकारियाँ देंगे। यह अभियान किसानों को...

जिले में गुरुवार से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक खेतों और गांवों में जाकर अपने शोध कार्यों की जानकारी किसानों से साझा करेंगे। अभियान किसानों की मृदा स्वास्थ्य, फसल चयन, उर्वरक प्रयोग और जल प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से भी उन्हें समृद्ध करेगा। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि यह अभियान जिले के किसानों के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा देने वाला सिद्ध होगा। यह पहल न केवल किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने का भी माध्यम बनेगी।
बताया कि अभियान के सफल संचालन को लेकर जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश भी अफसरों को दिए गए है। जिसकी जिम्मेदारी डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आमता रवि कुमार को सौंपी गई है। कहा कि अभियान की लगातार मॉनिटरिंग मुख्य कृषि अधिकारी, पौड़ी द्वारा की जाएगी। वहीं जनपद स्तर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र भरसार को नोडल अधिकारी नामित किया है। सीडीओ ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता व डेयरी विभाग के अफसरों को अभियान के दौरान कृषकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए है। कहा कि इस अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।