आग से झुलसे जितेंद्र को मदद की दरकार
पिथौरागढ़ के भंडारीगांव निवासी जितेंद्र सिंह बसेड़ा को 13 जून को आग से झुलसने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के घायल होने से आर्थिक संकट...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 15 June 2025 01:52 PM
पिथौरागढ़। देवलथल क्षेत्र के भंडारीगांव निवासी जितेंद्र सिंह बसेड़ा पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह बसेड़ा को मदद की दरकार है। रविवार को पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि बीते 13जून को जितेंद्र घर पर नाश्ता बनाते समय आग से झुलस गए। हादसे में जितेंद्र के शरीर का अधिकतर हिस्सा झुलस गया है। वर्तमान में उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया कि परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के घायल होने से परिजनों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने लोगों से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।