नगर निगम सभी वार्डों के प्रमुख मार्गों में लगाएगा स्वागत द्वार
नगर निगम सभी वार्डों में स्वागत द्वार बनाएगा, जिसमें वार्ड के पार्षद का नाम, संपर्क नंबर और अन्य जानकारी होगी। इस पहल से बाहर आने वाले लोगों को सही जानकारी मिलेगी और स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। नगर...

नगर निगम नगर के स भी वार्डों के प्रमुख मार्गों में स्वागत द्वार बनाएगा। जिसमें वार्ड के पार्षद के नाम, संपर्क नबंर के साथ ही वहां से वार्ड की दूरी व अन्य आवश्यक जानकारी भी लिखी जाएगी। नगर निगम बनाने के बाद अब नगर के 40 वार्डों में विकास के लिए नए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत सबसे पहले सभी वार्डों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों में स्वागत द्वार बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। नगर निगम के सहायक आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि सभी वार्डों के प्रमुख मार्गों में बनाए जा रहे स्वागत द्वार के लिए पालिका को एक निजी एड कंपनी सहयोग करेगी।
कहा कि निगम का इस संबंध में कंपनी के साथ अनुबंध हो गया है। कहा कि इन स्वागत द्वारों के लगने के बाद बाहर से आने वाले लोगों को जहां वार्डों की सही जानकारी मिल सकेगी वहीं उसमें जरुरी जानकारी अंकित होने से स्थानीय लोगों को भी उसका लाभ मिलेगा। इधर पालिका के कई पार्षदों ने इस तरह की कोशिश को सराहा है। कहा कि विकास व जानकारी दोनों ही दृष्टि से यह सराहनीय कदम है। इसका वे स्वागत करते हैं। नगर के सभी वार्डों में स्वागत द्वारा निजी कंपनी के सहयोग से बनाए जाएंगे। शीघ्र यह काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस प्रवेश द्वार पर ही वार्ड से संबंधित प्रमुख जानकारी लोगों को मिल जाएगी। जिससे उन्हें किसी भी तरह के काम के लिए काफी आसानी होगी। राजदेव जायसी,सहायक आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।