Yoga Event Organized in Dharchula One World One Health Theme क्षेत्र में ब्लॉक लेवल योग का हुआ आयोजन , Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsYoga Event Organized in Dharchula One World One Health Theme

क्षेत्र में ब्लॉक लेवल योग का हुआ आयोजन

धारचूला में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देश पर जवाहर सिंह स्टेडियम में ब्लॉक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी थीम 'वन वर्ल्ड वन हेल्थ' थी। मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 26 May 2025 09:34 PM
share Share
Follow Us on
क्षेत्र में ब्लॉक लेवल योग का हुआ आयोजन

धारचूला। क्षेत्र में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देश पर जवाहर सिंह स्टेडियम में ब्लॉक लेवल योग का आयोजन किया गया। जिसकी थीम वन वर्ल्ड वन हेल्थ थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष शशि थापा व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को योग कराया गया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। यहां विभाग ने लोगों से एप डाउनलोड कराकर शपथ दिलाई। मंच संचालन फार्मेसी अधिकारी भुवन भट्ट ने किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय कुटी प्रधानाचार्य आभा फकलियाल, ब्लॉक प्रभारी डॉ. राकेश खाती, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह थापा, डॉ. एलडी भट्ट, डॉ. किशोर सिंह, डॉ. रमेश गर्बियाल, डॉ. सुखदेव सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।