BJP Leaders Celebrate PM Modi s Mann Ki Baat in Doiwala Highlight Key Initiatives भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsBJP Leaders Celebrate PM Modi s Mann Ki Baat in Doiwala Highlight Key Initiatives

भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात

भाजपाइयों ने डोईवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आनंद लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में गर्मियों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSun, 30 March 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात

भाजपाइयों ने डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों का गुणगान भी किया। भानियावाला में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गर्मियों में जीव जंतुओं के लिए पानी अवश्य रखने, माई भारत के खास कैलेंडर, गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के लिए वाइब्रेंट विलेज अभियान आदि के बारे में बताया। प्रधानमंत्री की बातों को सुनने से प्रेरणा मिलती है। नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महुआ के फूलों से बने बिस्कुटों और पकवान के बारे में बताया, जिन्हें लोग को पसंद कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक विनय कंडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग और आयुर्वेद को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की है, जो सराहनीय है।

मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, दिगंबर सिंह नेगी, कार्यक्रम संयोजक विनय कंडवाल, सुमेर चंद रवि, सभासद ईश्वर रोथान, विशाल छेत्री, अंकित काला, अवतार सिंह सैनी, संजीव लोधी, सुरेश सैनी, नितिन बर्थवाल, मनीष छेत्री, प्रकाश कोठारी, ललित जायसवाल, चन्दन जायसवाल, पूनम तोमर, संतोषी बहुगुणा, माया अधिकारी, लच्छीराम लोधी, राकेश लोधी, मुन्ना चौहान, पुष्पा कुमाई, विनीत मनवाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।