International Garhwal Mahasabha Releases Devotional Song for Man Champhuwa Deity मान चम्फुवा देवता का जागर गीत रिलीज, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsInternational Garhwal Mahasabha Releases Devotional Song for Man Champhuwa Deity

मान चम्फुवा देवता का जागर गीत रिलीज

अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने मान चम्फुवा देवता का जागर गीत बुधवार को रिलीज किया। कार्यक्रम में उपासक मंतोष भिग्वान, पुजारी संतोष भिग्वान और डॉ. राजे नेगी शामिल हुए। लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषWed, 18 June 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
मान चम्फुवा देवता का जागर गीत रिलीज

अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से बुधवार को मान चम्फुवा देवता का जागर गीत रिलीज किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के गढ़वाली गीत उत्तराखंडी संस्कृति के लिए जरूरी हैं। बुधवार को दून मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मान चम्फुवा देवता उपासक मंतोष भिग्वान, पुजारी संतोष भिग्वान एवं महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने संयुक्त रूप से मान चम्फुवा देवता जागर गीत का लोकार्पण किया। डॉ. राजे नेगी ने उपासक मंतोष एवं पुजारी संतोष भिग्वान को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मानित किया। जागर गीत के लेखक लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि जागर के माध्यम से मान चंफुवा देवता की जीवनी एवं दैवीय शक्तियों का वर्णन किया गया है।

इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी, माँ भद्रकाली देवी, माँ राजराजेश्वरी देवी, माँ चन्द्रबदनी देवी, ओणेश्वर महादेव के गुणगान पर आधारित भजन एवं जागर गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है। जागर गीत की शूटिंग मान चंफुवा देवता दरबार अखिलेश्वर कालोनी भट्टोवाला मे की गई है। उपासक मंतोष भिग्वान ने कहा कि मान चंफुवा देवता दो भाई है जिनके साथ माँ काली चलती है। जिनकी देवडोली दरबार में शुक्रवार एवं रविवार के दिन भक्तों को दर्शन हेतु चौकी लगाई जाती है। जागर गीत का म्यूजिक जय कुरियाल एवं एडिटिंग राहुल कठैत द्वारा की गई है। मौके पर शुभम गुनसोला, विदित, मनोज नेगी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।